अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली मराठी फिल्म 'व्हेंटिलेटर' के 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विभिन्न श्रेणियों में मिले पुरस्कार के लिए इस फिल्म की पूरी टीम का आभार जताया है। साथ ही बेहतरीन सहयोगी बनने के लिए अपनी मां मधु की तारीफ की है।
फिल्म 'व्हेंटिलेटर' ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (राजेश मापुसकर), सर्वश्रेष्ठ संपादन (रामेश्वर भगत) और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण (आलोक डे) श्रेणियों में पुरस्कार जीता है।
ये भी पढ़ें: कल्पना चावला की तरह प्रियंका चोपड़ा भी अंतरिक्ष में भरेंगी उड़ान!
अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग पूरी कर हाल ही में भारत लौटीं प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।
प्रियंका ने सभी को दिया धन्यवाद
प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा, 'मेरी पर्पल पेबल पिक्चर्स टीम और उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने 'व्हेंटिलेटर' और मेरे जुनूनी प्रयासों में योगदान दिया..आज रात मजबूत बनकर उभरने के लिए आप सबका धन्यवाद..हम हंसे, हम रोएं और हमने बस खुशी मनाई..मेरी बेहतरीन और असाधारण टीम, जिसके बिना कुछ भी संभव नहीं होता और मेरी साहसी मां मधु चोपड़ा..आप बेहतरीन सहयोगी हैं। ईश्वर की कृपा है।'
ये भी पढ़ें: 'हाफ गर्लफ्रेंड' का नया गाना आउट, 'तू थोड़ी देर.'. में श्रद्धा ने पूरा किया अर्जुन का सपना!
ये है फिल्म की कहानी
मराठी फिल्म 'व्हेंटिलेटर' का निर्माण प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा ने अपने घरेलू बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत किया। फिल्म की कहानी एक परिवार के बुजुर्ग सदस्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो महाराष्ट्र में लोकप्रिय गणपति उत्सव से ठीक पहले गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं और उन्हें व्हेंटिलेटर पर रखा जाता है।
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : IANS