/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/03/89-priyankanick.jpg)
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा (ट्विटर)
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विलामिक्स फेस्टिवल में परफॉर्मेंस दे रहे अमेरिकी सिंगर निक जोनस का हौसला बढ़ाती नजर आईं। एक्ट्रेस ने म्यूजिक कॉन्सर्ट का एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया। क्लिप के साथ उन्होंने 'हिम' लिखा और दिल के आकार की आंखों वाले इमोजी को भी पोस्ट किया।
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक, ब्राजील में शनिवार को मंच पर जोनस की प्रस्तुति देखते समय 35 वर्षीय अभिनेत्री ने दुनिया को जाहिर कर दिया कि वह गायक की प्रस्तुति के विषय में क्या सोचती हैं।
ये भी पढ़ें: मुकेश-नीता अंबानी के बेटे आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी में निक जोनास के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
via @priyankachopra instagram story pic.twitter.com/hsHafOh5PP
— Priyanka-Chopra.us (@PriyankaCentral) July 1, 2018
जैसा कि दोनों ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक रूप से स्वीकार किया। 'चेन्स' गाने के सिंगर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका का हंसते हुए, मुस्कुराते हुए वीडियो साझा किया और दिल के आकार की आंखों वाले इमोजी को भी डाला। उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, 'हर'।
Priyanka Chopra at #Villamix festival last night @priyankachopra
29 HQ: https://t.co/4PgSDmimgipic.twitter.com/gkLTKTXMpO
— Priyanka-Chopra.us (@PriyankaCentral) July 1, 2018
प्रियंका हाल ही में मां मधु चोपड़ा से जोनस को मिलवाने के लिए गायक के साथ मुंबई आई थीं।
More pictures @priyankachopra and @nickjonas in Mumbai
7 HQ: https://t.co/SjW2x5wxLZpic.twitter.com/GqcrBhuQHN
— Priyanka-Chopra.us (@PriyankaCentral) June 29, 2018
इस जोड़े के एक करीबी सूत्र ने 'पीपुल डॉट कॉम' को बताया कि वे दोनों बेहद खुश हैं और दोनों का रिश्ता गहराता जा रहा है।
ये भी पढ़ें: क्या प्रियंका चोपड़ा अगले महीने निक जोनास के साथ करेंगी सगाई ?
Source : IANS