logo-image

Priyanka Chopra का विदेश में दिखा देसी लुक, फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

विदेश में रहने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) अक्सर देसी अंदाज में नजर आती हैं

Updated on: 08 Apr 2022, 11:23 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की तस्वीरों और वीडियो को फैंस का इंतजार रहता है और देसी गर्ल भी फैंस की उम्मीदों पर हमेशा खरी उतरती हैं. विदेश में रहने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) अक्सर देसी अंदाज में नजर आती हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें प्रियंका खुले आसमान के नीचे धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं. सुबह-सुबह प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर देखकर फैंस कमेंट में लिख रहे हैं कि उनका दिन बन गया है.

यह भी पढ़ें: Nirahua-Amrapali Dubey ने कर ली है शादी! Video देख लोग हैरान

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ''जब सूरज अभी-अभी निकला हो.' प्रियंका इन तस्वीरों में लेमन येलो एंड ह्वाइट कलर के सूट सलवार में आंखों पर ब्लू गॉगल लगाए नजर आ रही हैं, जो प्रियंका की खूबसूरती को और भी बढ़ा रहे हैं. प्रियंका की तस्वीर को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'प्रियंका आपकी तो हर अदा निराली है.' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड की असली देसी गर्ल.' 

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स सिटाडेल और टेक्स्ट फॉर यू में आखिरी बार नजर आई थीं.