logo-image

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ग्लैमरस लुक में शेयर की Photo

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को सोशल मीडिया के जरिए विश कर रहे हैं

Updated on: 18 Jul 2021, 12:37 PM

highlights

  • प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर
  • ग्लैमरस लुक में दिखीं प्रियंका चोपड़ा
  • देसी गर्ल का विदेशी अंदाज वायरल

नई दिल्ली:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने जबरदस्त अभिनय और खूबसूरती के दम पर एक अलग पहचान बना चुकीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को सोशल मीडिया के जरिए विश कर रहे हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिनमें व बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में जहां प्रियंका धूप में लेटी हैं और उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं है वहीं दूसरी में उसी पोज में हंसती हुए नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की गलियों में इस तरह मस्ती कर रहे हैं विराट और अनुष्का, देखें Viral Photos

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'उम्मीद बनाम हकीकत.' जन्मदिन शुरू होने से कुछ ही पल पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी इन शानदार तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लिया. प्रियंका की तस्वीरों को कुछ ही समय में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही साथ फैंस भी इस पर कमेंट करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की तारीफ कर रहे हैं. देसी गर्ल का ये विदेशी अंदाज हमेशा की तरह फैंस को खूब भा रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

यह भी देखें: बेहद ग्लैमरस हैं भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा

अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा नाम बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का फैशन सेंस गजब का है, कई लोग उनके दीवाने हैं. हाल ही में प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया था कि वो हमेशा से अपने माता-पिता की लाड़ली रही हैं. लेकिन बचपन में उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा और पिता अशोक चोपड़ा को इतना अधिक परेशान किया कि उन्हें प्रियंका तो हॉस्टल भेजने का निर्णय लेना पड़ा था. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के काम की बात करें तो आखिरी बार वह 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं. आने वाले समय में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने 'पर्पल पेबल्स पिक्चर्स' नाम से प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत भी की है.