प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम फोटो)
इन दिनों बॉलीवुड से हॉलीवुड की उड़ान भरने वाली प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस विडियो में प्रियंका गाउन और हील्स पहने हुए एक विदेशी एक्ट्रेस को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रही हैं।
यह वीडियो मिल्क स्टूडियो न्यूयॉर्क पेज पर एक दिन पहले शेयर किया गया है और एक दिन में इसे हजारों लोगों ने देखा है।
हॉलीवुड में प्रियंका की डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' का तीसरा ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। प्रियंका इस फिल्म से न केवल देश में, बल्कि विदेश में भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना बोलीं- 'पैड मैन' पीरियड्स पर आधारित फिल्म है, इसे उपदेशक न बनाएं
A post shared by Zanna Roberts Rassi (@zannarassi) on Mar 24, 2017 at 6:50pm PDT
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह अमेरिकी टेलिविजन शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन में मार्सिया क्रोस, ब्लेयर अंडरवुड और ऑन्जैन्यू इलिस जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करके स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर रही हैं। अभिनेत्री ने इन सभी कलाकारों के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की।
ये भी पढ़ें: VIDEO: सुष्मिता सेन ने बेटी एलिजा संग 'शेप ऑफ यू' गाने पर किया डांस
Source : News Nation Bureau