प्रियंका चोपड़ा विज खलीफा, अदवोआ अबोआ और मारिया बोर्गेस के साथ
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, विज खलीफा, अदवोआ अबोआ और मारिया बोर्गेस जैसे कई कलाकारों के साथ एक विज्ञापन फिल्म 'ब्रिजिंग द गैप्स' में नजर आएंगी।प्रियंका का कहना है कि दुनिया में कई दरारें हैं, जिन्हें भरा जाना जरूरी है।
प्रियंका ने एक बयान में कहा, 'दुनिया में कई दरारें हैं, जिन्हें भरने की ही जरूरत है। मेरे लिए इनमें से सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं का सशक्तिकरण है। महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने की जरूरत है और अपने लिए जो सर्वश्रेष्ठ कर सकती हैं, वह करने की जरूरत है।'
नवोदित निर्देशक एडवर्ड एनिनफुल के निर्देशन में बनी 'ब्रिजिंग द गैप्स' का निर्माण अमेरिकी परिधान ब्रांड गैप के लिए किया गया है। इसमें क्रिस्टी ब्रिंकले, माइल्स चैमले-वॉटसन, जोनाथन ग्रोफ, फ्रेनांडा ली, ऐलेन रोजा, जैस्मिन सैंडर्स समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Jun 6, 2017 at 12:09pm PDT
और पढ़ें: SEE PICS: मंदिरा बेदी नहीं हैं प्रेग्नेंट, देखें बिकिनी में सिजलिंग लुक
एनिनफुल ने कहा, 'यह विज्ञापन फिल्म सच्चाई के साथ जीने के बारे में है।'
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Jun 6, 2017 at 12:02pm PDT
सभी कलाकार सकारात्मकता का संदेश देते बोनी एम. का गीत 'सनी' गाते और अपनी विशिष्टता के साथ नाचते नजर आएंगे, जिसके बाद वे एकता के प्रतीक के तौर पर साथ दिखाई देंगे।
और पढ़ें: IN PICS: दंगल गर्ल फातिमा सना शेख माल्टा बीच पर बनीं जलपरी, कराया हॉट फोटोशूट
Source : News Nation Bureau