बॉलीवुड में प्रियंका की वापसी, 10 साल बाद इस एक्टर के साथ करेंगी काम
फिल्म को लेकर तैयारी में जुटे जफर इस बात से खुश है कि 'भारत' से प्रियंका की घरेलू फिल्म उद्योग बॉलीवुड में वापसी हो रही है।
मुंबई:
लगातार एक के बाद एक अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में काम कर रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'भारत' में काम करने के लिए तैयार हैं। वह 10 साल बाद सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
टीवी शो 'क्वांटिको' की अभिनेत्री ने कहा, 'यह है 'भारत'। मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने और सलमान और अली के साथ एक अंतराल के बाद फिर काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'
ये भी पढ़ें: 'रश्क-ए-कमर' पर सपना चौधरी और अर्शी खान ने किया जमकर डांस
उन्होंने कहा, 'इससे पहले इन लोगों के साथ काम करने के दौरान मैंने इनसे बहुत कुछ सीखा है और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं इस फिल्म के पास मुझे देने के लिए क्या है।'
फिल्म को लेकर तैयारी में जुटे जफर इस बात से खुश है कि 'भारत' से प्रियंका की घरेलू फिल्म उद्योग बॉलीवुड में वापसी हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रियंका एक बड़ी अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री हैं और फिल्म के लिए वह बिल्कुल उपयुक्त हैं।
बता दें कि 'भारत' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अली ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
And it begins “Bharat” @BeingSalmanKhan . A journey of a man and a nation together . Eid 2019 pic.twitter.com/nD05ca2FDE
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) April 16, 2018
प्रियंका और सलमान 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'सलाम-ए-इश्क' (2007) और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' (2008) में साथ नजर आ चुके हैं।
फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2018: पहली जीत के लिए आज बेंगलोर से भिड़ेगी मुंबई
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें