/newsnation/media/post_attachments/images/2018/11/08/slide-01-3-31.jpg)
अब सामने आया प्रियंका चोपड़ा की पजामा पार्टी ( सौजन्य : प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में कुछ दिन ही बचा है. प्रियंका दिसंबर के पहले सप्ताह में शादी के बंधन में बंध जाएंगी. शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा तरह -तरह के पार्टी को एंज्वाय कर रही हैं. पहले ब्राइडल शॉवर, फिर बैचलर पार्टी और अब पजामा पार्टी.

जी हां प्रियंका चोपड़ा के पजामा पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, ईशा अंबानी समेत लड़कियों का गैंग नजर आ रहा है. सभी ने लाइट पिंक कलर का पजामा पहन रखा है.
प्रियंका चोपड़ा ने पजामा पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है,'Payjamas are cool'. प्रियंका चोपड़ा का पजामा पार्टी इटली में हुआ. इससे पहले प्रियंका ने बैचलर पार्टी का आयोजन एम्स्टर्डम में किया था.
प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से शादी की तैयारी के लिए भारत लौट आई हैं. प्रियंका जोधपुर के उम्मेद भवन में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी करने वाली है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में प्रियंका के परिवार और निक जोनस के परिवार ही शामिल होंगे. बॉलीवुड से जुड़े लोग इस शादी में शिरकत नहीं करेंगे. हालांकि इनके लिए बाद में पार्टी का आयोजन किया जाएगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us