प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास संग गोल्फ खेलती आईं नजर, देखें Video
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को निजी जिंदगी की झलकियां दिखाना नहीं भूलती हैं
highlights
- प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें और वीडियो
- तस्वीरों में प्रियंका गोल्फ खेलती नजर आ रही हैं
- प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं
नई दिल्ली:
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बहुत अच्छे से मैनेज करती हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग की है जिसके बाद अब वो परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को सबसे ज्यादा डिमांड वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है. इतने बिजी शेड्यूल के बाद भी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को निजी जिंदगी की झलकियां दिखाना नहीं भूलती हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर ही इंस्टाग्राम के जरिए अपडेट देती रहती हैं कि वो कहां हैं और क्या कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने शेयर किया ग्लैमरस BTS फोटोशूट Video
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं वो सोशल मीडिया पर छाए हैं. एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) गोल्फ खेलती दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीरों में वो पति निक जोनास और दोस्तों संग चिल करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही शेयर किये गए वीडियो में निक जोनास स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इस पोस्ट को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और फैंस उनकी और निक की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं.
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने 40 मिलियन फॉलोअर्स का ऐसे मनाया जश्न, देखें Video
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को इंस्टाग्राम पर 67 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 27वें स्थान पर रहीं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 3 करोड़ चार्ज करती हैं. प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो आखिरी बार वह 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं. वहीं आने वाले समय में प्रियंका चोपड़ा वेब सीरीज 'Citadel', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' में अहम किरदारों में नजर आएंगी. इसके अलावा प्रियंका ट्रेवर्ल एडवेंचर फिल्म 'जी ले जारा' में भी दिखाई देंगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर