/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/23/31-priyanka.jpg)
प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह, जोया अख्तर के साथ की पार्टी, फोटो वायरल
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारत लौट आई हैं। स्वदेश लौटने के प्रियंका ने शनिवार को रणवीर सिंह के साथ जमकर पार्टी की।
प्रियंका ने पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इसमें लिखा है- 'दोस्तों के साथ अच्छा समय'। वहीं रणवीर सिंह ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका और जोया के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।
बॉलीवुड से हॉलीवुड की उड़ान भरने वाली प्रिंयका कई महीनों से न्यूयॉर्क में रह रही हैं। उन्होंने हाल ही में अमेरीकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी की है।
ये भी पढ़ें: 'बाहुबली 2' की रिलीज से पहले देश की सबसे धमाकेदार फिल्म के 10 सस्पेंस से उठा पर्दा! आप भी पढ़ें
इस शो में प्रियंका एलेक्स पेरिश की भूमिका में नजर आती हैं। फिल्मकार रितेश सिधवानी ने यह पार्टी रखी थी, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के अलावा जोया अख्तर, होमी अदजानिया, नित्या मेहरा और फोटोग्राफर अभीत गिदवानी शामिल हुए थे।
Mama Zo & Madam Mercurial #mygirls@priyankachopra#ZoyaAkhtarpic.twitter.com/Ra4SVZfwQV
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) April 23, 2017
प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' है। कहा जा रहा है कि भारत में रहने के दौरान प्रियंका अपने आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर अंतिम फैसला ले सकती हैं।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Apr 22, 2017 at 11:15pm PDT
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सुनील ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को उनके प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया था, उन्होंने यह भी लिखा था कि वह अच्छे काम में खुद को लगाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर का नया शो देखकर दर्शक 'द कपिल शर्मा शो' भूलने को हो जाएंगे मजबूर!
Source : News Nation Bureau