'तूने मारी एंट्रियां' पर प्रियंका चोपड़ा ने किया डांस, होने वाले पति निक जोनास ने शेयर किया VIDEO

सगाई के बाद प्रियंका अपनी फैमिली के साथ मुंबई के एक अनाथालय पहुंचीं। इस मौके पर निक, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां भी मौजूद थीं।

सगाई के बाद प्रियंका अपनी फैमिली के साथ मुंबई के एक अनाथालय पहुंचीं। इस मौके पर निक, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां भी मौजूद थीं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
'तूने मारी एंट्रियां' पर प्रियंका चोपड़ा ने किया डांस, होने वाले पति निक जोनास ने शेयर किया VIDEO

प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)

पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। प्रियंका ने अपनी खुशी को अनाथ बच्चों के साथ बांटा और उनके साथ जमकर मस्ती भी की। 'देसी गर्ल' ने अनाथाश्रम में डांस भी किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Advertisment

18 अगस्त को सुबह सगाई सेरेमनी के बाद शाम को पार्टी रखी गई। इस पार्टी में आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, अर्पिता खान, मुकेश अंबानी समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

इसके बाद प्रियंका अपनी फैमिली के साथ मुंबई के एक अनाथालय पहुंचीं। इस मौके पर निक, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां भी मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें: Big B ने शुरू की 'केबीसी' के 10वें सीजन की शूटिंग, शेयर की PHOTOS

निक ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर किया है। इसमें प्रियंका अपनी मूवी 'गुंडे' के गाने 'तूने मारी एंट्रियां' पर झूमती नजर आ रही हैं।

सगाई की रस्म और पार्टी के बाद निक अपने माता-पिता के साथ वापस विदेश रवाना हो गए हैं। बीती रात उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी की 'बहन' हार गई कैंसर की जंग, अस्पताल में हुआ निधन

Source : News Nation Bureau

Priyanka Chopra nick jonas
Advertisment