प्रियंका चोपड़ा ने खुलेआम किया प्यार का इजहार, निक जोनास बोले- मेरी होने वाली...

प्रियंका और निक सगाई के खास मौके पर भारतीय पोशाक पहने नजर आएं। निक देसी कुर्ते पायजामे में काफी हैंडसम लग रहे थे, जबकि प्रियंका पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

प्रियंका और निक सगाई के खास मौके पर भारतीय पोशाक पहने नजर आएं। निक देसी कुर्ते पायजामे में काफी हैंडसम लग रहे थे, जबकि प्रियंका पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने खुलेआम किया प्यार का इजहार, निक जोनास बोले- मेरी होने वाली...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का 'रोका' मुंबई में संपन्न हुआ। इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सगाई के बाद प्रियंका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास फोटो शेयर की है, जिसमें वह निक के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

Advertisment

प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरे दिल और आत्मा के साथ, मुझे ले लिया।'

ये भी पढ़ें: खुद से 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ प्रियंका ने की सगाई, जानें कौन हैं निक जोनास

Taken.. With all my heart and soul..

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Aug 18, 2018 at 2:45am PDT

वहीं, निक जोनास ने भी इंस्टाग्राम पर यही फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'होने वाली मिसेज जोनास... मेरी धड़कन, मेरा प्यार।'

Future Mrs. Jonas. My heart. My love.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on Aug 18, 2018 at 2:45am PDT

प्रियंका और निक सगाई के खास मौके पर भारतीय पोशाक पहने नजर आएं। निक देसी कुर्ते पायजामे में काफी हैंडसम लग रहे थे, जबकि प्रियंका पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, ये अभिनेत्रियां भी विदेशियों संग ले चुकी हैं सात फेरे

खबरों की मानें तो दोनों इसी साल के अंत में सात फेरे लेंगे। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सलमान खान की 'भारत' से अलग हुईं प्रियंका अब शोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। वहीं, 25 साल के निक मशहूर सॉन्ग राइटर और सिंगर हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

ये भी पढ़ें: प्रियंक चोपड़ा और निक जोनास से की सगाई, तस्वीरों में देखें इस जोड़ी का 'देसी अंदाज'

Source : News Nation Bureau

Priyanka Chopra nick jonas
Advertisment