कमाई में प्रियंका चोपड़ा से बहुत आगे हैं पति निक जोनास, जानें दोनों कितने करोड़ के हैं मालिक
प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर निक ने उन्हें प्रपोज किया था। कुछ दिनों पहले ही उनकी इंगेजमेंट की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में 'रोका' किया।
मुंबई:
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1-2 दिसंबर को क्रिश्च्यिन और पंजाबी रीति-रिवाज से जोधपुर के उमेद भवन में शादी कर ली। 4 दिसंबर को उन्होंने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इसके बाद अब मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होगा। #NickYanka की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, हर कोई दोनों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जानना चाहता है। आपको बता दें कि प्रियंका टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं तो निक भी अमेरिका के मशहूर सिंगर हैं। दोनों कमाई के मामले में भी एक-दूसरे से पीछे नहीं है।
फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, प्रियंका की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) करीब 75 करोड़ है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में 2016-17 में उनकी नेटवर्थ 200 करोड़ रुपये बताई गई है।
ये भी पढ़ें: प्रियंका ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस ने भी कम उम्र के लड़कों से की शादी
खबरों की मानें तो प्रियंका एक मूवी के लिए करीब 8 से 10 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। उन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड मिलाकर अब तक 45 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
निक जोनास की बात करें तो बैंक नोट डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में उनकी नेटवर्थ 171.1 करोड़ थी। अगर दोनों की नेटवर्थ मिला दी जाए तो ये करीब 246 करोड़ रुपये होगी।
ये भी पढ़ें: देखें, प्रियंका चोपड़ा के होने वाली पति निक जोनास की 10 अनदेखी PHOTOS
पीपुल्स की खबर के अनुसार, प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर निक ने उन्हें प्रपोज किया था। उनकी इंगेजमेंट की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में 'रोका' किया था।
प्रियंका चोपड़ा की सगाई से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब प्रियंका और निक एक-दूजे के हो चुके हैं। हालांकि, फैंस यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शादी के बाद प्रियंका भारत में रहेंगी या 'विदेशी' हो जाएंगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
TMKOC के को-स्टार समय शाह को याद आई सोढ़ी की आखिरी बातचीत, डिप्रेशन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
-
The Lion King Prequel Trailer: डिज़्नी ने किया सिम्बा के पिता मुफासा की जर्नी का ऐलान, द लायन किंग प्रीक्वल का ट्रेलर लॉन्च
-
Priyanka Chopra: शूटिंग के बीच में प्रियंका चोपड़ा नेशेयर कर दी ऐसी सेल्फी, हो गई वायरल
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें