/newsnation/media/post_attachments/images/2018/06/23/68-priyankanick.jpg)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (इंस्टाग्राम)
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास इन दिनों इंडिया में हैं और सभी की नजर उन पर ही टिकी हुई हैं। एक तरफ सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं तो दूसरी तरफ निक ने प्रियंका का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि निक पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं।
निक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें प्रियंका बालकनी में मुंबई की बारिश का लुत्फ उठा रही हैं। बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा है। प्रियंका बेहद खुश नजर आ रही हैं। वहीं, निक ने वीडियो कैप्शन में दिल वाले इमोजी के साथ 'Her' लिखा है।
ये भी पढ़ें: निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस की मां से करेंगे मुलाकात
A post shared by pcmaniacs2 (@pcmaniacs2) on Jun 22, 2018 at 9:03pm PDT
मेट गाला 2018 के दौरान पहली बार निक और प्रियंका को साथ देखा गया था। इसके बाद जैसे-जैसे दोनों की तस्वीरें सामने आने लगी, वैसे-वैसे लिंकअप की अफवाहें भी उड़ने लगी।
इसके बाद लगभग हर इवेंट में दोनों साथ नजर आए। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने निक के कजिन की शादी में शिरकत की थी। खबरों की मानें तो निक, प्रियंका की मां से मिलने ही भारत आए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा करेंगे।
A post shared by Ministry of Bollywood (@ministry_of_bollywood) on Jun 22, 2018 at 11:03am PDT
-
A post shared by Showbiz Bazaar (@showbizbazaar) on Jun 22, 2018 at 9:52pm PDT
ये भी पढ़ें: रोजाना 4 कप कॉफी बुजुर्गों के दिल के लिए फायदेमंद: रिसर्च
Source : News Nation Bureau