प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से की सगाई, फैंस से लेकर सेलेब्स ने कुछ इस अंदाज़ में दी बधाई

प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनास ने दुनिया के सामने आख़िरकार कबूल कर ही लिया कि देसी गर्ल ही मिस जोनास है।

प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनास ने दुनिया के सामने आख़िरकार कबूल कर ही लिया कि देसी गर्ल ही मिस जोनास है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से की सगाई, फैंस से लेकर सेलेब्स ने कुछ इस अंदाज़ में दी बधाई

प्रियंका और निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनास ने दुनिया के सामने आख़िरकार कबूल कर ही लिया कि देसी गर्ल ही Mrs. जोनास है। दोनों कपल ने आज रोका किया और इस स्पेशल मोमेंट को इंस्टाग्राम पर साझा किया। क्वांटिको स्टार ने अपने घर पर हुए 'रोका' लकी रस्म के बाद इंस्टाग्राम पर निक के साथ की अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मेरा दिल और आत्मा जीत लिया। पीले सूट में प्रियंका और सफ़ेद कुर्ता में देसी अवतार में नज़र आये निक जोनास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। प्रियंका ने अपनी इंगेजमेंट पिक्स इंस्टा पर शेयर की जिसे अब तक बीस लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। प्रियंका के आवास पर आयोजिक समारोह में निक का परिवार देसी रंग में रंगा हुआ नज़र आया। 

Advertisment

और पढ़ें: कमाई में प्रियंका चोपड़ा से बहुत आगे हैं उनके होने वाले पति निक जोनास, जानें दोनों कितने करोड़ के हैं मालिक

वहीं प्रियंका के बॉलीवुड मित्रों ने प्रीति जिंटा, सोफी चौधरी, आशीष चौधरी, उर्वशी रौतेला और अभिषेक कपूर ने जोड़े को बधाई दी। पिछले दो-तीन दिनों से प्रियंका के आवास में बढ़ी गतिविधियों ने कार्यक्रम की तैयारी के संकेत दिए थे। निक और प्रियंका की इंगेजमेंट अनाउंसमेंट के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। बी-टाउन सेलेब्स से लेकर उनके फैंस ने उन्हें बधाई दी।

जीजी हदीद, रणवीर सिंह , रितिक रोशन, इलियाना समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी।

प्रीती ज़िंटा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बधाई हो प्रियंका और निक.. आपको बहुत सारी बधाई और खुशियां'

रितिक रोशन- बहुत बहुत बधाई

जीजी हदीद- दोनों के लिए बहुत खुश हूं

बिपाशा बासु- आप दोनों को बधाई हो

भूमि पेडनेकर : बधाई हो

कार्यक्रम में प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा, साथ ही अर्पिता खान शर्मा, मुश्ताक शेख और सृष्टि बहल आर्य जैसे हस्तियां उपस्थित हुईं।

Source : News Nation Bureau

Priyanka Chopra nick jonas
Advertisment