मुकेश-नीता अंबानी के बेटे आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी में निक जोनास के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इसमें वह आकाश अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी श्लोका के साथ खड़ी हैं।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इसमें वह आकाश अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी श्लोका के साथ खड़ी हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
मुकेश-नीता अंबानी के बेटे आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी में निक जोनास के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

निक जोनास और मां मधु चोपड़ा के साथ प्रियंका (इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास जबसे भारत आए हैं, तभी से दोनों सुर्खियों में हैं। मुंबई में डिनर डेट, गोवा में वेकेशन के बाद एक बार फिर उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Advertisment

यह चर्चित जोड़ा कल रात महानगरी पहुंचा और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और होने वाली बहू श्लोका मेहता की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुआ।

प्रियंका ने सफेद रंग की ग्लिटर साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थीं। इस सेरेमनी में निक के अलावा उनकी मॉम मधु चोपड़ा भी शरीक हुईं।

ये भी पढ़ें: क्या प्रियंका चोपड़ा अगले महीने निक जोनास के साथ करेंगी सगाई ?

प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इसमें वह आकाश अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी श्लोका के साथ खड़ी हैं। 'PC' ने कैप्शन में बधाई देते हुए लिखा है, 'मेहंदी है रचने वाली...।' बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी 30 जून को होगी।

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं सानिया मिर्जा

प्रियंका की बात करें तो अफवाह है कि वह अगले महीने निक से सगाई कर सकती हैं। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, दोनों स्टार्स इस साल जुलाई के अंत या अगस्त में सगाई कर सकते हैं।

दोनों को मेमोरियल डे, मेट गाला इवेंट जैसे कई इवेंट्स में स्पॉट किया जा चुका है। 25 साल के निक मशहूर सॉन्ग राइटर और सिंगर है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

ये भी पढ़ें: बच्चों को स्विमिंग सिखाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

Source : News Nation Bureau

Priyanka Chopra nick jonas
Advertisment