'क्वांटिको' के सेट पर प्रशंसकों से मिलीं 'हीरो' प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड में उपस्थिति के कारण प्रियंका के प्रशंसकों की संख्या सोशल मीडिया पर बढ़ती जा रही है। ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या 2 करोड़ के पार हो चुकी है।

हॉलीवुड में उपस्थिति के कारण प्रियंका के प्रशंसकों की संख्या सोशल मीडिया पर बढ़ती जा रही है। ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या 2 करोड़ के पार हो चुकी है।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
'क्वांटिको' के सेट पर प्रशंसकों से मिलीं 'हीरो' प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (फाईल फोटो)

'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी क्राइम सीरीज के तीसरे सत्र के सेट पर कुछ प्रशंसकों से मुलाकात की। एबीसी पर 'क्वांटिको' के शोरनर माइकल सेट्जमैन ने तीन प्रशंसकों के साथ सेट से प्रियंका की एक तस्वीर साझा की।

Advertisment

तस्वीर में उन्होंने नीले रंग की जींस के साथ सफेद हुडी पहनी हैं और तीन प्रशंसकों के साथ तस्वीर क्लीक कराते नजर आ रही हैं।

भारतीय अभिनेत्री को 'स्टार' के रूप में वर्णित करते हुए सेट्जमैन ने कहा, 'मैंने प्रियंका चोपड़ा को बताया कि तीन लड़कियां सेट के बाहर खड़ी हैं, उनका कहना है कि उनकी हीरो यहां है। तभी प्रियंका ने उन्हें बुलाया। वह स्टार हैं। 'क्वांटिको'।'

तीसरे सीजन में, प्रियंका एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरीश की भूमिका में दिखाई देंगी।

और पढ़ें: PHOTOS: बिपाशा बसु और करण सिंह कंडोम ऐड, फोटोज के कारण हुए ट्रोल

हॉलीवुड में उपस्थिति के कारण प्रियंका के प्रशंसकों की संख्या सोशल मीडिया पर बढ़ती जा रही है। ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या 2 करोड़ के पार हो चुकी है।

'क्वांटिको' के अलावा, वह अपनी अगली फिल्म 'इजनॉट इट रोमांटिक' पर काम कर रही हैं। यह 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी।

और पढ़ें: VIRAL VIDEO: बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर का कंडोम ऐड में दिखा हॉट अंदाज

Source : IANS

Quantico Priyanka Chopra
      
Advertisment