Forbes List: प्रियंका चोपड़ा बनी दुनिया की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फोर्ब्स की टॉप 10 टीवी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई है।

author-image
vinita singh
एडिट
New Update
Forbes List: प्रियंका चोपड़ा बनी दुनिया की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फोर्ब्स की टॉप 10 टीवी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई है।

Advertisment

क्वांटिको की बदौलत भारत के साथ साथ विदेशों में बेशुमार प्यार हासिल करने में कामयाब रहीं ग्लोबल स्टार ने 65 करोड़ की कमाई कर इस लिस्ट में आठवें स्थान पर जगह बना ली है। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने 1 जून 2016 से 1 जून 2017 के बीच 10 करोड़ रुपये कमाए हैं।

ये दूसरा मौका है जब प्रियंका ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले प्रियंका को ABC चैनल के क्वांटिको शो के ऑन एयर होने के दौरान साल 2016 में इस लिस्ट में शामिल किया गया था। साल 2016 में प्रियंका ने 71.5 करोड़ की कमाई की थी।

मैग्जीन द्वारा किए गए विश्लेषण से पता चलता है कि प्रियंका की आधी कमाई एंडोर्समेंट से आई है। फोर्ब्स की ये लिस्ट 1 जून, 2016 से लेकर 1 जून, 2017 तक एक्ट्रेसिस द्वारा की गई कमाई पर बेस्ड है।

कोलंबिया की एक्ट्रेस सोफिया वर्गरा को इस लिस्ट में पहला स्थान मिला है। सोफिया मॉडर्न फैमिली में नजर आती हैं। वहीं लगातार छठवें साल एक्ट्रेस इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।सोफिया ने एक साल के अंदर 41.5 मिलियन की कमाई करके पहला स्थान प्राप्त किया है।

प्रियंका ने संयुक्त राष्ट्र में लड़कियों के सशक्तीकरण पर जोर दिया

दूसरे स्थान पर द बिग बैंग थ्योरी की एक्ट्रेस कुओको हैं जिन्होंने 1 जून 2016 से 1 जून 2017 के बीच 26 मिलियन कमाए हैं। ग्रे एनाटॉमी और मिंडी कालिंग, मिंडी प्रोजेक्ट की स्टार एलेन पोम्पेओ 85 करोड़ की कमाई के साथ फोर्ब्स लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही हैं।

प्रियंका इन दिनों क्वांटिको सीजन-3 की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं वे दूसरी तरफ बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के जीवन पर आधारित सिटकॉम को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म इज इन्ट रोमांटिक और अ किड लाइक जैक में नजर आएंगी।

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के सेट से आमिर खान के बाद अमिताभ बच्चन लुक हुआ वायरल

Source : News Nation Bureau

Priyanka Chopra Forbes Sofia Vergera
      
Advertisment