असम में देसी रंग में रंगी प्रियंका चोपड़ा, स्कूली बच्चों संग किया 'बिहू' डांस

न्यूयॉर्क में टीवी शो 'क्वांटिको' का प्रमोशन खत्म होने के बाद प्रियंका भारत लौट आई हैं। देसी गर्ल इस वक़्त असम में है और खूब एन्जॉय कर रही हैं।

न्यूयॉर्क में टीवी शो 'क्वांटिको' का प्रमोशन खत्म होने के बाद प्रियंका भारत लौट आई हैं। देसी गर्ल इस वक़्त असम में है और खूब एन्जॉय कर रही हैं।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
असम में देसी रंग में रंगी प्रियंका चोपड़ा, स्कूली बच्चों संग किया 'बिहू' डांस

प्रियंका चोपड़ा (ट्विटर)

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बोलबाला है। न्यूयॉर्क में टीवी शो 'क्वांटिको' का प्रमोशन खत्म होने के बाद प्रियंका भारत लौट आई हैं। देसी गर्ल इस वक़्त असम में है और खूब एन्जॉय कर रही हैं।

प्रियंका का असम में फैंस ने बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisment

असम पहुंची प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस से रूबरू हुई और इसे साथ लोक नृत्य 'बिहू' करती हुई नज़र आईं। वीडियो में प्रियंका स्कूली बच्चों के साथ खूब एन्जॉय करती नज़र आईं।

आपको बता दें कि प्र‍ियंका असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर हैं।

और पढ़ें: विरुष्का की राह पर दीपिका और रणवीर, विदेश में करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग!

इसके साथ ही प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर असामी कपड़ों में एक फोटो शेयर की। कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'सिर्फ जिंदा रहना ही काफी नहीं.. सनशाइन, स्वतंत्रता और एक छोटा सा फूल होना चाहिए।'

प्रियंका जल्द 'क्वांटिको 3' में नज़र आएंगी। जोशुआ सफ्रान 'क्वांटिको' के निर्माता हैं। इसमें प्रियंका ने एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है। पैरिश को एफबीआई में हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'भारत' में काम करने के लिए तैयार हैं। वह 10 साल बाद सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

प्रियंका और सलमान 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'सलाम-ए-इश्क' (2007) और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' (2008) में साथ नजर आ चुके हैं। भारत फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।

और पढ़ें: 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की लिस्ट को लेकर खुलासा, इन सेलेब्स की होगी एंट्री!

Source : News Nation Bureau

assam Priyanka Chopra Bihu
Advertisment