मुंबई: अवैध निर्माण के लिए BMC ने प्रियंका चोपड़ा को भेजा नोटिस

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मुंबई स्थित ओशिवारा ऑफिस में अवैध निर्माण के लिए बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने नोटिस भेजा है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मुंबई स्थित ओशिवारा ऑफिस में अवैध निर्माण के लिए बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने नोटिस भेजा है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
मुंबई: अवैध निर्माण के लिए BMC ने प्रियंका चोपड़ा को भेजा नोटिस

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मुंबई स्थित ओशिवारा ऑफिस में अवैध निर्माण के लिए बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने नोटिस भेजा है। इसके अलावा उन्हें एक और कमर्शियल जगह पर भी अवैध निर्माण कराने के लिए नोटिस भेजा गया है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने किराए पर जगह दी है, जहां करिश्मा ब्यूटी स्पा एंड सैलून में गैरकानूनी तरीके से एक फ्लोर बना रखा है। इसके अलावा बीएमसी को उस बिल्डिंग में भी अवैध निर्माण मिला है, जहां प्रियंका ऑफिस से संबंधित काम करती हैं।

प्रियंका के साथ-साथ स्पा का मालकिन माणिक सोनी को भी नोटिस भेजा गया है। माणिक ने बताया कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने उन्हें फ्लोर किराए पर दिया है।

बीएमसी ने नोटिस में लिखा है कि अगर 30 दिनों के अंदर अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो वह खुद इसे गिरा देंगे। हालांकि, प्रियंका की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया निक जोनास का वीडियो, सोशल मीडिया पर ऐसे जाहिर किया प्यार

Source : News Nation Bureau

Priyanka Chopra BMC
Advertisment