चौथी मराठी फिल्म 'पानी' बनाएंगी प्रियंका चोपड़ा, ट्विटर पर दी जानकारी

प्रियंका चोपड़ा की अगली मराठी फिल्म का नाम 'पानी' है और अभिनेत्री व निर्माता ने घोषित किया कि सामयिक मुद्दे पर बनने जा रही यह फिल्म एक वास्तविक कहानी पर आधारित है।

प्रियंका चोपड़ा की अगली मराठी फिल्म का नाम 'पानी' है और अभिनेत्री व निर्माता ने घोषित किया कि सामयिक मुद्दे पर बनने जा रही यह फिल्म एक वास्तविक कहानी पर आधारित है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
चौथी मराठी फिल्म 'पानी' बनाएंगी प्रियंका चोपड़ा, ट्विटर पर दी जानकारी

प्रियंका चोपड़ा (IANS)

प्रियंका चोपड़ा की अगली मराठी फिल्म का नाम 'पानी' है और अभिनेत्री व निर्माता ने घोषित किया कि सामयिक मुद्दे पर बनने जा रही यह फिल्म एक वास्तविक कहानी पर आधारित है। 
उन्होंने कहा, 'मैंने इसी सोच के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स को शुरू किया था..अच्छी कहानियों और नई प्रतिभा के लिए मंच। 'पानी' खास है क्योंकि यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसमें एक सामयिक मुद्दे को उठाया गया है।'

Advertisment

प्रियंका ने एक ब्लू मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'हमे यह बताने में खुशी हो रही है कि हमारी चौथी मराठी फिल्म 'पानी' की शूटिंग जल्द शुरू होगी। आदिनाथ कोठारे निर्देशित सच्ची कहानी पर आधारित यह एक प्रेरणादायी कहानी है।'

प्रियंका इससे पहले तीन मराठी फिल्मों 'व्हेंटिलेटर', 'काय रे रास्कला' और 'फायरब्रांड' का निर्माण कर चुकी हैं। 

और पढ़ें: Cannes Film Festival 2018: देसी ब्राइडल लुक के बाद सोनम कपूर का दिखा कैजुअल अंदाज

Source : IANS

paani Priyanka Chopra
      
Advertisment