एक बार फिर जगा प्रियंका का 'मराठी' प्रेम, क्वांटिको स्टार का पहला मराठी सॉग 'बाबा' रिलीज

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने टैंलेट का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से हम सबको चौंकाते हुए कुछ नया करने जा रहीं हैं।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने टैंलेट का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से हम सबको चौंकाते हुए कुछ नया करने जा रहीं हैं।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
एक बार फिर जगा प्रियंका का 'मराठी' प्रेम, क्वांटिको स्टार का पहला मराठी सॉग 'बाबा' रिलीज

देखें वीडियो: 'बाबा' के साथ 'वेंटिलेटर' पर छा गई क्वांटिको स्टार प्रियंका

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने टैंलेट का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से हम सबको चौंकाते हुए कुछ नया करने जा रहीं हैं। अपने सिंगिंग टेैलेंट से दुनियाभार में छा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड, हॉलीवुड के बाद अब मराठी गीतों के सुर छेड़े हैं।

Advertisment

इसकी शुरुआत उन्होंने अपनी पहली मराठी होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'वेंटिलेटर' से की है, जिसके एक गाने को प्रियंका ने अपनी आवाज में गाया है। प्रियंका के इस गाने का टाइटल 'बाबा' है, जो पिता को समर्पित है। प्रियंका अपने पिता डॉ अशोक चोपड़ा के काफी करीब थी। जाहिर है यह गाना उनके दिल के काफी नजदीक होगा।

प्रियंका इस वक़्त अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' में बिजी हैं और इसके गाने की रिकॉर्डिंग भी उन्होंने न्यूयॉर्क के एक स्टूडियो में की है। इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान प्रियंका का हाव-भाव देखकर अंदाजा हो जाता है कि उन्होंने इसे दिल से गाया है। प्रियंका ने समय निकालते हुए यह दिल छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया।

'वेंटिलेटर' को प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मॉम मधु चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि राजेश मापूसकर इसके डायरेक्टर हैं। इसी हफ़्ते रिलीज़ हो रही फ़िल्म में आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में हैं। खुद प्रियंका भी फ़िल्म में एक केमियो रोल में नज़र आएंगी। इस फिल्म का निर्माण प्रियंका ने अपने प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स तले किया है।

Source : News Nation Bureau

Priyanka Chopra Ventilator marathi song
      
Advertisment