/newsnation/media/post_attachments/images/2018/12/03/priyankachoprajodhpur-17.jpg)
जोधपुर से मुंबई के लिए रवाना हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (ट्विटर)
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी के बाद पहली तस्वीर सामने आ गई है। उमेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) में चार दिन तक शादी का जश्न मनाने के बाद #Nickyanka जोधपुर (Jodhpur) से मुंबई (Mumbai) के लिए रवाना हो गए हैं। उनकी एयरपोर्ट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी-चूड़ा और ग्रीन कलर की साड़ी पहने प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि निक खाकी कलर की शर्ट-पैंट पहने नजर आएं।
ये भी पढ़ें: Simmba Trailer: शादी के तुरंत बाद ही सारा अली खान के साथ दिखे रणवीर, पुलिस वाले बनकर की गुंडों की धुलाई
#WATCH: Priyanka Chopra and Nick Jonas leave from Jodhpur. The couple tied knot in a two-day event at Jodhpur's Umaid Bhawan Palace on December 1-2. #Rajasthanpic.twitter.com/wrktESuz1e
— ANI (@ANI) December 3, 2018
प्रियंका और निक के साथ-साथ बाकी सभी मेहमान भी जोधपुर से रवाना हो चुके हैं। अब मुंबई और दिल्ली में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।
गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन और 2 दिसंबर को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। 29 नवंबर से ही जोधपुर के उमेद भवन में शादी का जश्न शुरू हो गया था।
ये भी पढ़ें: Happy Birthday: शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं कोंकणा सेन शर्मा, ऐसी रही उनकी Love Life
Rajasthan: Priyanka Chopra and Nick Jonas leave from Jodhpur. The couple tied knot in a two-day event at Jodhpur's Umaid Bhawan Palace on December 1-2. pic.twitter.com/OT9nng4VcX
— ANI (@ANI) December 3, 2018
प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी और संगीत सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं।
प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें:
Source : News Nation Bureau