प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की सगाई की खबर से कंगना रनौत नाराज, ये है वजह

एक फैशन शो के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कंगना ने मजाकिया अंदाज में प्रियंका के धोखे के बारे में बताया।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की सगाई की खबर से कंगना रनौत नाराज, ये है वजह

प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत (फाइल फोटो)

मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में एक साथ काम करने के दौरान कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा अच्छी दोस्त हो गई थी। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ सगाई की खबर से वह बेहद नाराज है। उनका कहना है कि प्रियंका ने इस बारे में उन्हें नहीं बताया।

Advertisment

एक फैशन शो के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कंगना ने मजाकिया अंदाज में प्रियंका के धोखे के बारे में बताया। डीएनए की खबर के मुताबिक कंगना ने कहा, 'अच्छा? वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है उन्होंने मुझे नहीं बताया तो फिर मैं खफा हूं।'

एक अमेरिकी रिपोर्ट्स का दावा है कि प्रियंका ने 18 जुलाई को अपने बर्थडे पर निक जोनास के साथ सगाई कर ली। वहीं सलमान खान के साथ आने वाली उनकी फिल्म 'भारत' के प्रोड्यूसर ने भी इस खबर की पुष्टि की है। फिलहाल वह 'भारत' से अलग हो गई है।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा पर भड़के 'भारत' के प्रोड्यूसर,जल्द होगा नई अभिनेत्री का ऐलान

लंबे समय बाद पिछले महीने भारत लौटने के दौरान प्रियंका के साथ उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास भी आए थे। प्रियंका और निक गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन पर भी गए थे , जहां परिणीति चोपड़ा भी मौजूद रही।

खबर है कि प्रियंका अक्टूबर में निक जोनास के साथ शादी रचा सकती है। फिलहाल वह शोनाली बोस की फिल्म 'स्काई इज पिंक' में व्यस्त है। स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी के ईदगिर्द घूमती है जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित होने के बाद प्रेरक वक्ता बन जाती हैं।

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में प्रियंका एक मां की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं आयशा का किरदार जायरा वसीम निभाने वाली है। फिल्म में प्रियंका के पति की भूमिका में फरहान अख्तर नजर आने वाले है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी को लेकर कंगना ने कही ये बड़ी बात, कहा- देश को खड्डे से निकालने के लिए 5 साल काफी नहीं

Source : News Nation Bureau

Kangana Ranaut Priyanka Chopra engagement nick jonas
      
Advertisment