/newsnation/media/post_attachments/images/2018/08/19/nickyanka-13.jpg)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शनिवार को 'रोका' सेरेमनी के बाद शाम को अपने दोस्तों और परिवार वालों को सगाई की पार्टी थी। इस पार्टी में आलिया भट्ट, अर्पिता खान, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशा अंबानी, संजय लीला भंसाली, परिणीति चोपड़ा, आयुष शर्मा समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की इस Engagement bash की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाये हुए है। प्रियंका चोपड़ा और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पार्टी में जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे है। निक जहां सेल्फी मोड पर वीडियो बनाते हुए नजर आए वहीं प्रियंका अपनी सहेली अनुषा के सात खुलकर नाच रही है।
A post shared by Priyanka&Nick (@nickyanka18) on Aug 18, 2018 at 5:14pm PDT
प्रियंका औऱ निक की सगाई की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक तस्वीर में प्रियंका अपनी गर्ल स्क्वाड के साथ नजर आ रही है। तो एक तस्वीर में वह निक जोनास के पैरेंट्स के साथ नजर आई।
A post shared by Eventila (@eventilaindia) on Aug 18, 2018 at 10:44pm PDT
A post shared by WHAT'S UP BOLLYWOOD (@whatsupbollywood) on Aug 18, 2018 at 10:49pm PDT
इसे भी पढ़ें: प्रियंका ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस ने भी कम उम्र के लड़कों से की शादी
गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने 18 अगस्त की सुबह पूरे रीति-रिवाज के साथ 'रोका' किया। पूर्व ब्यूटी क्वीन ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा बनाई गई पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी में पहनी थी।
Source : News Nation Bureau