निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस की मां से करेंगे मुलाकात

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर है। अमेरिकी सिंगर के साथ देसी गर्ल का अफेयर टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर है। अमेरिकी सिंगर के साथ देसी गर्ल का अफेयर टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस की मां से करेंगे मुलाकात

प्रियंका और निक जोनास (इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर है। अमेरिकी सिंगर के साथ देसी गर्ल का अफेयर टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है।

Advertisment

प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची। दोनों का आना पपराजी के लिए सरप्राइज से कम नहीं था।

एयरपोर्ट पर प्रियंका ने मीडिया के कैमरे से बचने की कोशिश की। फोटोग्राफर दोनों की केवल हल्की सी झलक ही कैमरे में कैद कर सके। बाद में निक और पीसी को कार से बाहर निकलते देखा गया।

प्रियंका की गाड़ी के शीशों पर कवर लगा हुआ जिसके कारण दोनों की सिर्फ झलक ही कैमरे में कैद हो सकी।

 मुंबई की फोटोग्राफर विराल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए कहा, 'मैंने जिक्र किया था कि निक जोनास मुंबई आ रहे हैं। हां, वह प्रियंका चोपड़ा के साथ यहां गुपचुप तरीके से पहुंचे हैं और दोनों ने एक साथ तस्वीरें भी नहीं खिंचाई।'

भयानी ने लिखा, 'निक जोनास का मुंबई में स्वागत है।'

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on Jun 21, 2018 at 3:53pm PDT

मनोरंजन गलियारों से आई खबरों के मुताबिक, प्रियंका ने वर्सोवा में समंदर किनारे आलीशान बंगला लिया है और जल्द ही अपने हॉउसवार्मिंग पार्टी करने वाली हैं।

इस दौरान घरवाले और करीबी दोस्त मौजूद होंगे और निक को सबसे मिलवाने का एक शानदार मौका भी होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाने मुंबई लाई हैं।

पिछले साल दिसंबर में जोनास ने 'जुमांजी : वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन के दौरान भारत आने की इच्छा जाहिर की थी।

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद तेज़ी से वायरल हुआ। इस वीडियो में प्रियंका अमेरिका के डॉजर्स स्टेडियम में निक जोनास के साथ बेसबॉल मैच देखते हुए नज़र आईं।

इससे पहले दोनों मेमोरियल डे, मेट गाला इवेंट जैसे कई इवेंट्स में स्पॉट किये जा चुके हैं। 25 साल के निक मशहूर सॉन्ग राइटर और सिंगर है और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

प्रियंका और निक इंस्टाग्राम पर अक्सर एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं।

mumbai Priyanka Chopra nick jonas
Advertisment