इंगेजमेंट पार्टी से पहले एक-दूसरे का हाथ थाम डिनर पर निकले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, देखें तस्वीरें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास की एंगेजमेंट खबरें सुर्खियों में हैं। इस बीच दोनों जुहू स्थित एक होटल में डिनर करने पहुंचे।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास की एंगेजमेंट खबरें सुर्खियों में हैं। इस बीच दोनों जुहू स्थित एक होटल में डिनर करने पहुंचे।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
इंगेजमेंट पार्टी से पहले एक-दूसरे का हाथ थाम डिनर पर निकले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, देखें तस्वीरें

इंगेजमेंट पार्टी से पहले एक होटल में डिनर करने पहुंचे प्रियंका और निक (इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास (Nick Jonas) की एंगेजमेंट खबरें सुर्खियों में हैं। इस बीच दोनों जुहू स्थित एक होटल में डिनर करने पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 18 अगस्त को मुंबई में दोनों सगाई की पार्टी देंगे, जिसके लिए जोरशोर से तैयारियां हो रही हैं।

Advertisment

निक की मां डेनिस और पिता केविन गुरुवार देर रात मुंबई पहुंचे। उन्हें रिसीव करने के लिए प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा पहले से ही एयरपोर्ट पर मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें: #HrithikVsTiger: ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की एक्शन मूवी की शूटिंग शुरू, ये एक्ट्रेस होगी हिरोइन

खबरों की मानें तो निक और प्रियंका की एंगेजमेंट पार्टी के लिए दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को इनवाइट किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक गेस्ट लिस्ट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कई बॉलीवुड सेलेब्स इस पार्टी का हिस्सा बनेंगे।

#priyankachopra #nickjonas outside #jwmarriott in Mumbai

A post shared by GnG magazine (@gngmagazine) on Aug 17, 2018 at 10:26am PDT

इस पार्टी में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, रणवीर सिंह समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं, जबकि सलमान खान और कैटरीना कैफ 'भारत' की शूटिंग की वजह से माल्टा में हैं। ऐसे में वह इस इवेंट को शायद अटेंड न कर पाएं।

ये भी पढ़ें: Happy B'day: इस मामले में दलेर मेहंदी को मिल चुकी है 2 साल कैद की सजा

वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा भी कुछ दिनों पहले लंदन के लिए रवाना हो गईं। ऐसे में इन सेलेब्स के पार्टी में शिरकत करने को लेकर संशय की स्थिति है।

Source : News Nation Bureau

Priyanka Chopra nick jonas
Advertisment