/newsnation/media/post_attachments/images/2016/10/30/48-GettyImages-158012495.jpg)
प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड से हॉलीवुड की उंची उड़ान भरी है। दीपिका और प्रियंका ने दीपावली पर सभी को ट्वीटर पर बधाई दी है। दीपिका ने विन डीजल के साथ ट्वीटर पर अपनी वीडियो शेयर की है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फैन्स को दीपावली की बधाई देते हुए अपना वीडियो शेयर किया है।
Wishing everyone a very happy Diwali... May all your dreams come true and may you be blessed with love, luck and light! pic.twitter.com/jSGBeUYxBc
— PRIYANKA (@priyankachopra) October 30, 2016
इन्होंने न केवल बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में अपनी जगह बनाईं, बल्कि ये दोनों विदेश में भी अपने शानदार अभिनय के लिए सब से वाहवाही लूट रही हैं।
[VIDEO] Deepika Padukone and Vin Diesel wish you all a very Happy Diwali. #XxX3! We absolutely love the Indian attire. pic.twitter.com/qBiN1QLIRB
— Deepika Addicts (@deepikaddicts) October 29, 2016
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के 'क्वांटिको' शो के पहले पार्ट में लीड रोल निभाया था। उन्होंने इस शो से विदेश में भी अपने प्रशंसकों की लंबी फेहरिस्त बना ली है। अब भी प्रियंका को इसे शो के दूसरे पार्ट में लीड रोल में लिया गया है।
वहीं दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल के साथ 'XXX' फिल्म में काम किया है। इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, मल्लिका शेरावत भी हॉलीवुड में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। इससे जाहिर होता है कि ये अदाकारा अपने काम को लेकर काफी मेहनती हैं।