प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण को पछाड़ा, बनी एशिया की सबसे सेक्सी महिला

इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण तीसरे, आलिया भट्ट चौथे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पांचवे स्थान पर हैं।

इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण तीसरे, आलिया भट्ट चौथे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पांचवे स्थान पर हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण को पछाड़ा, बनी एशिया की सबसे सेक्सी महिला

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण (फाइल फोटो)

बॉलीवुड की देसी गर्ल और हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एशिया की सबसे सेक्सी महिला बन गई हैं। प्रियंका को ब्रिटेन में एक सालाना चुनाव में एशिया की सबसे सेक्सी महिला माना गया है।

Advertisment

खबरों के मुताबिक, लंदन के साप्ताहिक समाचारपत्र ईस्टर्न आई की तरफ से कराए गए 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन चुनाव में प्रियंका चोपड़ा शीर्ष पर हैं। बता दें कि दीपिका को साल 2016 में यह टाइटल मिला था।

ये भी पढ़ें: शबाना आजमी के ‘दीपिका बचाओ’ याचिका पर कंगना रनौत का साइन करने से इंकार

ईस्टर्न आई के एंटरटेनमेंट एडिटर और 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन के संस्थापक असजाद ने प्रियंका को सुंदर, बुद्धिमान, बहादुर और साफ दिल वाली महिला का मिश्रण बताया। वहीं इस सर्वे में प्रियंका के अलावा टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।

इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण तीसरे, आलिया भट्ट चौथे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पांचवे स्थान पर हैं। कैटरीना कैफ को सातवां और श्रद्धा कपूर को आठवां स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली से शादी की खबर पर अनुष्का के प्रवक्ता ने किया खुलासा, मीडिया रिपोर्ट को बताया गलत

Source : News Nation Bureau

Deepika Padukone Priyanka Chopra
Advertisment