मलयाली फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का खुमार सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। एक वीडियो से इंटरनेट पर सनसनी मचा चुकीं प्रिया की फिल्म 'ओरू अदार लव' के एक और गाने का टीजर रिलीज हुआ है। इसमें वह स्कूल और लैबोरेटरी में को-स्टार रोशन अब्दुल के साथ इश्क फरमा रही हैं।
Advertisment
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें भी प्रिया अपनी आंखें मटका रही हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस आपको एक बार फिर दीवाना बना देंगे।
'ओरू अदार लव' को उमर लुलू ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। इसमें प्रिया ने एक स्टूडेंट का किरदार निभाया है।
प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 60 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कई विज्ञापनों के ऑफर भी मिलने लगे हैं, जिसके लिए वह लाखों रुपये चार्ज लेती हैं।
इस साल वैंलेंटाइन वीक में मूवी के रोमांटिक सॉन्ग 'मनिका मलाराया पूवी' में प्रिया की अदाएं लोगों को खूब पसंद आई थी। इस वीडियो क्लिप में प्रिया एक स्कूल गर्ल बनी थीं, जो आंखों ही आंखों में रोमांस करती नजर आई थीं। स्कूल रोमांस को दिखाता यह गाना काफी पसंद किया गया और जल्द ही टॉप ट्रेडिंग में शामिल हो गया था।