बर्थ एनिवर्सिरी: पृथ्वीराज कपूर की एक फिल्म में कपूर खानदान की तीन पीढ़ियों ने साथ किया काम, जानें रोचक तथ्य

पृथ्वीराज कपूर की 3 नवंबर को 112वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। वह कपूर खानदान के सबसे बड़े सदस्य थे, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने किरदारों से धमाल मचा दिया था।

पृथ्वीराज कपूर की 3 नवंबर को 112वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। वह कपूर खानदान के सबसे बड़े सदस्य थे, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने किरदारों से धमाल मचा दिया था।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
बर्थ एनिवर्सिरी: पृथ्वीराज कपूर की एक फिल्म में कपूर खानदान की तीन पीढ़ियों ने साथ किया काम, जानें रोचक तथ्य

पृथ्वीराज कपूर (फाइल फोटो)

पृथ्वीराज कपूर की 3 नवंबर को 112वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। वह कपूर खानदान के सबसे बड़े सदस्य थे, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने किरदारों से धमाल मचा दिया था। उन्हें हिंदी सिनेमा जगत का 'भीष्म पितामह' भी कहा जाता है। वह सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक भी थे। इस खास मौके पर हम बताने जा रहे हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से....

Advertisment

पृथ्वीराज कपूर का जन्म लायलपुर (अब यह शहर पाकिस्तान में है) में हुआ था। उनकी पढ़ाई पेशावर में हुई। इसी दौरान उन्हें अहसास हुआ कि वह एक्टिंग के क्षेत्र में ज्यादा अच्छा काम कर पाएंगे, इसीलिए वह मुंबई शिफ्ट हो गए। यहां उन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई।

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के 53वें जन्मदिन पर 'बौआ' ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

पृथ्वीराज ने मूक फिल्मों से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने 'दो धारी तलवार', 'शेर-ए-अरब' और 'प्रिंस विजय कुमार' जैसी फिल्मों में काम किया। शुरुआती दौर में फिल्मों में छोटे रोल करने के बाद 1929 में उन्हें लीड रोल मिल गया। इस फिल्म का नाम 'सिनेमा गर्ल' था।

भारत में साल 1931 में बोलने वाली फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम 'आलम आरा' था। इस मूवी में पृथ्वीराज कपूर ने सपोर्टिंग एक्टर का किरदार निभाया था। उन्हें फिल्मों और थियेटर से इतना ज्यादा लगाव था कि साल 1944 में उन्होंने 'पृथ्वी थियेटर्स' की स्थापना की थी।

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के घर में शुरू हुई शादी की रस्में, क्या आपने देखीं ये लेटेस्ट PHOTOS

Source : News Nation Bureau

prithviraj kapoor
      
Advertisment