बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने डिजाइनर जोड़ी शेन और फाल्गुनी पीकॉक के लिए लंबे स्मोकी ग्रे रंग के गाउन में रैंप वॉक किया। उन्होंने पन्ना जड़ा हुआ ईयररिंग पहन रखा था, जो उन्हें शाही लुक दे रहा था।
अभिनेत्री ने भरपूर आत्मविश्वास और डिंपल मुसकान के साथ रैंप वॉक कर खूब वाहवाही बटोरी। फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने 'कैसिओपिआ' नाम से अपनी स्प्रिंग/समर 2018 परिधान संग्रह पेश किया।
ये भी पढ़ें: सोहा के Baby Shower में दिखा तैमूर का ये अंदाज
शो की शुरुआत सुपरमॉडल उज्ज्वल राउत ने लॉन्ग केप और ओरगेंजा जैकैट पहनकर की। वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
परिधानों में बीड्स, फेदर का आकर्षक काम हुआ था।
ये भी पढ़ें: क्या आपने देखा कल्कि कोचलिन का बोल्ड अंदाज...
ये भी पढ़ें: NDA में शामिल हुई जेडी-यू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लगाई मुहर
Source : News Nation Bureau