गोदभराई में ईशा देओल ने पहना गुलाबी लहंगा, देखें फोटोज
ईशा की गोदभराई की रस्म में उनके परिवार और रिश्तेदार भी शामिल हुए। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समारोह की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
नई दिल्ली:
ईशा देओल इन दिनों मीडिया में काफी छाई हुई हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि वह फिर से किसी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, तो ऐसा नहीं है। इस बार ईशा अपनी गोदभराई को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं। ईशा गुरुवार को मुंबई में आयोजित फंक्शन में गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए नजर आई।
ईशा की गोदभराई की रस्म में उनके परिवार और रिश्तेदार भी शामिल हुए। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समारोह की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
एक फोटो में वह सफेद सूट में नजर आ रही हैं।
ईशा ने अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'गोद भराई की रस्म के लिए तैयार हो रही हूं.. बाल हो गए, मेकअप हो गया..' तस्वीर में अभिनेत्री सफेद लिबाज में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने जूड़ा बना कर उसमें गजरा लगा रखा था।
और पढ़ें: क्या...प्रेग्नेंट ईशा देओल पति संग दोबारा रचाएगी शादी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल
A post shared by Neeta Lulla (@neeta_lulla) on Aug 24, 2017 at 1:55am PDT
Getting ready for the Godh bharai ceremony ! Hair done make up done ✅😊 #GodhBharai
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on Aug 23, 2017 at 8:04pm PDT
A post shared by Shilarna Vaze aka Chef Chinu (@chefchinugaiagourmet) on Aug 24, 2017 at 12:37am PDT
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on Jul 17, 2017 at 6:00am PDT
खबरों की मानें तो ईशा ने साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी की थी। शादी के बाद ईशा पहली बार मां बन रही हैं। ऐसे में वह इस बार ईशा के लिए सिर्फ गोदभराई का मौका नहीं है, बल्कि वह एक बार फिर अपने ही पति से शादी भी करने वाली हैं। इसके बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा था, 'जब 29 जून, 2012 को उनकी शादी हुई थी तब मां (हेमा मालिनी) ने त्रिरुपति से पंडित बुलाए थे, जो सिर्फ तमिल बोल रहे थे और हमारे परिवार और दोस्तों को कुछ समझ नहीं आया था। मुंबई मिरर को ईशा ने बताया, 'इस बार हम सिंधी पंडित लाएंगे जो हिंदी भी बोलेंगे ताकि मेरे ससुराल की तरफ के लोग समझ सकें।'
और पढ़ें: ईशा देओल ने ग्रीस में कराया मैटरनिटी फोटो शूट, देखिए बेबीमून एल्बम की झलक
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां