सोशल मीडिया पर वायरल आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की फोटो
भोजपुरी की ब्लॉकबस्टर जोड़ी आम्रपाली दुबे और पवन सिंह एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने के लिए एकसाथ नजर आने वाले है। यह जोड़ी एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएगी।
Advertisment
सावन के महीने में रिलीज होने वाले इस वीडियो में पवन शिव जी के अवतार में नजर आएंगे तो यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे देवी पार्वती बनी हुई है। इस गाने का नाम है 'गउरा हो हंसि दS ना'। इस वीडियो के शूटिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल भोजपुरी जोड़ी के फैंस को वीडियो रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
पवन की बात करे वह अपने आने वाली फिल्म शेर सिंह के लिए राजस्थान में है। वहीं आम्रपाली तो यूट्यूब और सोशल मीडिया की सनसनी मानी जाती है। उनको फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते है।
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल उर्फ निरहुआ के साथ नजर आई आम्रपाली दुबे के वीडियो 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' ने यूट्यूब पर 78 मिलियन व्यूज पाये थे।
फिलहाल पवन सिंह का एक गाना इस सावन में लोगों के बीच बहुत पापुलर हो रहा है। जोगिया गंगाधारी एल्बम से 'बिन भोले के सावन...' गाना इस साल भी कांवड़ यात्रा में खूब लोगो को पंसद आ रहा है।