/newsnation/media/post_attachments/images/2023/08/20/parineeti-41.jpg)
Parineeti and Raghav( Photo Credit : FILE PHOTO)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में राजनीतिक नेता राघव चड्ढा से सगाई कर सबको शॉक कर दिया. हालांकि अभी भी ऑफिशियल शादी की प्लानिंग की घोषणा नहीं की गई है. कपल को अक्सर हवाई अड्डे पर देखा जाता है. यकीनन दोनों अपनी शादी वेन्यू के लिए यात्रा करते है. अब, यह पता चला है कि परिणीति और राघव राजस्थान में शादी करने की तैयारी कर रहे हैं. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी की तारीख और जगह तय कर लिया है.
25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं कपल
एक रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति और राघव अगले महीने 25 सितंबर को राजस्थान में होने वाले एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी में उनके दोस्त और परिवार शामिल होंगे. परिणीति की टीम ने उनकी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं. एक सूत्र ने बताया, ''यह एक भव्य शादी होगी. परिणीति के परिवारे वाले होने वाले उत्सवों के बारे में चुप हैं. उनकी टीम ने पहले ही तारीखों पर काम करना शुरू कर दिया है. वह सितंबर के पहले सप्ताह में अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाएंगी'' जाहिर तौर पर शादी के बाद गुरुग्राम में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होगा.
उदयपुर के उदयविलास कपल करेंगे शादी
उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तब शुरू हुईं जब इस जोड़ी की मुंबई में डिनर आउटिंग के दौरान एक साथ तस्वीरें खींची गईं. परिणीति और राघव ने अपनी ऑफिशियल सगाई की घोषणा होने तक इन अफवाहों को संबोधित करने से परहेज किया. 13 मई को, उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक अंतरंग लेकिन अति सुंदर समारोह में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं. इस कार्यक्रम में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा सहित करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी उदयपुर में स्थित एक शानदार पैलेस रिसॉर्ट द ओबेरॉय उदयविलास में होने वाली है.
परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट
परिणीति ने पहले ही इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. वह वर्तमान में द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू पर काम कर रही हैं, जो 5 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवि किशन भी हैं.
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us