logo-image

पाक सितारवादक उस्ताद रईस खान का कराची में निधन, लता मंगेशकर-अली जफर ने जताया दुख

रईस खान ने कोक स्टूडियो के सातवें सीजन में भी अपनी परफॉर्मेंस दी है।

Updated on: 08 May 2017, 09:34 AM

नई दिल्ली:

जानेमाने पाकिस्तानी सितारवादक उस्ताद रईस खान का निधन हो गया। वह 77 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रईस का निधन शनिवार को कराची में हुआ था।

ट्रिब्यून पाकिस्तान के मुताबिक, रईस खान के परिवार में उनकी पत्नी बिलकिस खानुम (जानीमानी गायिका) और चार बेटे हैं। उस्ताद रईस का जन्म साल 1939 में भारत के इंदौर में हुआ था। वह भारतीय शास्त्रीय संगीत के मेवाती घराना से थे।

ये भी पढ़ें: OMG! इतनी बदल गईं 60-70 के दशक की एक्ट्रेस मुमताज, वायरल हो रही है तस्वीर

जानकारी के मुताबिक, उस्ताद रईस ने अपने चाचा वलायत अली खान और पिता मोहम्मद खान से संगीत सीखा था। महज पांच साल की उम्र में ही उन्होंने मुंबई में अपनी पहली प्रस्तुति दी थी। साल 1968 में वह अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए थे।

इन गानों को किया कंपोज

उस्ताद रईस ने मशहूर गानों को कंपोज किया। इनमें 'जब तेरा हुक्म मिला तर्क मोहब्बत कर दी', 'अब कई साल पूनम में', 'नींद आंखों से उड़ी' और 'मैं ख्याल हूं किसी और का' समेत कई मशहूर गाने शामिल हैं।

संगीतकारों ने जताया शोक

भारत रत्न लता मंगेशकर ने ट्वीट कर रईस खान के निधन पर शोक जताया है।

वहीं अली जफर ने भी शोक व्यक्त किया।

रईस खान ने कोक स्टूडियो के सातवें सीजन में भी अपनी परफॉर्मेंस दी है। यहां देखें वीडियो: 

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)