संजय लीला बंसाली की मेगा बजट फिल्म 'पद्मावती' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म का ट्रेलर को अब तक 50 मिलियन यानि 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Advertisment
शाहिद और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर इस ख़ुशी को शेयर किया। ट्रेलर को इतना पसंद करने और रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिलने पर शाहिद ने अपने फैंस का शुक्रिया-अदा किया।'पद्मावती' फिल्म की चर्चा देश-विदेश में खूब जोरों पर है।
बॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो यह यूट्यूब पर अब तक सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन चुका है।
संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड मूवी 'पद्मावती' के घूमर गाने ने भी एक न्य रिकॉर्ड कायम किया है। इस गाने को करोड़ो लोग देख चुके हैं। दीपिका पादुकोण के डांस की खूब तारीफ हो रही है। संजय लीला बंसाली की इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में है।
दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स को गाने में दीपिका का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। अपने ठुमकों से करोड़ों दिलों को झूमने पर मजबूर करने वाली बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित भी दीपिका की तारीफ करने से पीछे नहीं हटीं।
यह फिल्म रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित है। इसमें दीपिका, रानी के किरदार में नजर आएंगी। वहीं शाहिद कपूर, राजा रावल रत्न सिंह और रणवीर, अलाउद्दीन खिलजी का रोल प्ले करेंगे। 'पद्मावती' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।