बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी जाते-जाते बनी गूगल क्वीन, करोड़ों लोगों ने किया सर्च

'रूप की रानी' और 'सुरमयी आंखों' वाली श्रीदेवी जाते-जाते भी अपने नाम गूगल क्वीन का ख़िताब अपने नाम कर गई।

'रूप की रानी' और 'सुरमयी आंखों' वाली श्रीदेवी जाते-जाते भी अपने नाम गूगल क्वीन का ख़िताब अपने नाम कर गई।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी जाते-जाते बनी गूगल क्वीन, करोड़ों लोगों ने किया सर्च

श्रीदेवी (फाइल फोटो)

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का बीते शनिवार को हार्ट अटैक के कारण दुबई में निधन हो गया। 'रूप की रानी' और 'सुरमयी आंखों' वाली श्रीदेवी जाते-जाते भी गूगल क्वीन का ख़िताब अपने नाम कर गई।

Advertisment

दरअसल, उनकी मौत की खबर सुनते ही हर शख्स सकते में आ गया। ऐसे में लोग श्रीदेवी के बारे में गूगल पर सर्च करने लगे और शाम तक करीब 1 करोड़ लोगों ने उनके बार में सर्च किया।

दोपहर 12 बजे से पहले 10 लाख लोग श्रीदेवी को सर्च कर चुके थे। तीन बजे तक तो यह आंकड़ा 50 लाख पहुंच गया और शाम करीब पांच बजे तक एक करोड़ लोग श्रीदेवी के बारे में और अधिक जानने के लिए गूगल पर सर्च कर चुके थे।

लोगों ने श्रीदेवी के साथ-साथ कार्डियक अरेस्ट, मोहित मारवाह (जिनकी शादी में वह दुबई गई थीं) के बारे में भी गूगल किया। वहीं लोगों ने यह भी जानना चाहा कि कार्डियक अरेस्ट (जिसकी वजह से श्रीदेवी की जान गई) क्या होता है। कुछ लोगों ने श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बारे में जानने की कोशिश की। साथ ही, कई यूजर्स ने श्रीदेवी की मूवी, श्रीदेवी का वीडियो, एक्ट्रेस श्रीदेवी, डॉटर्स ऑफ श्रीदेवी, श्रीदेवी लेटेस्ट न्यूज, अबाउट श्रीदेवी, श्रीदेवी अर्जुन कपूर नाम से सर्च किया।

श्रीदेवी और उनकी मौत के बारे में सबसे अधिक गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के लोगों ने गूगल किया। जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के लोगों ने उतनी दिलचस्पी नहीं दिखाई। ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लोग भी श्रीदेवी के बारे में जानने को उत्सुक दिखे।

और पढ़ें: शाहरुख खान की 'जीरो' में आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी श्रीदेवी

बता दें कि श्रीदेवी एक हफ्ते पहले बॉलीवुड एक्टर और भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। उनके साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी भी थीं। वहीं बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग के कारण दुबई नहीं जा सकीं।

श्रीदेवी को 'मिस्टर इंडिया', 'नगीना', 'सदमा', 'चालबाज', 'चांदनी', 'खुदा गवाह' जैसी उनकी बेहतरीन फिल्मों के लिए याद किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी काम किया।

पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी ने 15 साल के अंतराल के बाद 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। उनकी आखिरी फिल्म 2017 में आई 'मॉम' थी।

और पढ़ें: कार्डिएक अरेस्ट नहीं बल्कि इस वजह से हुई थी बॉलीवुड की 'हवा हवाई' श्रीदेवी की मौत

Source : News Nation Bureau

Google Sridevi jhanvi kapoor Sridevi death google search bonny kapoor
      
Advertisment