रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (deepika Padukone) के बाद अब फैंस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रशसंकों के लिए खुशखबरी यह है कि 'देसी गर्ल' से शादी के लिए उनके होने वाले पति निक दिल्ली पहुंच चुके हैं। खबरों की मानें तो इनकी शादी जोधपुर के आलीशान महल में होगी।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक के साथ बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। इसमें वह निक के काफी क्लोज नजर आ रही हैं। उन्होंने निक का स्वागत करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'घर में स्वागत है!'
ये भी पढ़ें: #DeepVeer रिसेप्शन पार्टी: दीपिका और अनुष्का के लुक में ये 5 चीजें थीं कॉमन, आपने किया नोटिस?
जानकारी के मुताबिक, प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के आलीशान महल 'उमेद भवन' में 30 नवंबर को होगी। शादी का फंक्शन चार दिन तक चलेगा। कुछ दिनों पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा वेडिंग प्लेस पर पहुंची थीं और तैयारियां का जायजा लिया था।
Source : News Nation Bureau