क्या प्रियंका चोपड़ा अगले महीने निक जोनास के साथ करेंगी सगाई ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास का अफेयर टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है। प्रियंका और निक अगले महीने सगाई कर सकते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास का अफेयर टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है। प्रियंका और निक अगले महीने सगाई कर सकते हैं।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
क्या प्रियंका चोपड़ा अगले महीने निक जोनास के साथ करेंगी सगाई ?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (IANS)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास का अफेयर टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है। कुछ दिनों पहले प्रियंका निक के साथ डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट हुईं।

Advertisment

हमेशा की तरह प्रियंका स्टाइलिश अंदाज़ में नज़र आईं। एक दूसरे का हाथ थामे प्रियंका और निक की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। फ़िल्मी गलियारों में प्रियंका और निक के रिलेशन की चर्चा जोरों पर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक अगले महीने सगाई कर सकते हैं। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक दोनों स्टार्स इस साल जुलाई के अंत या अगस्त में सगाई कर सकते हैं।

भारत आये दोनों सटर्स इन दिनों गोवा की सैर पर निकले हुए है और वहां क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

दोनों एक दूसरे के परिवार के भी नज़दीक आ रहे है। इंस्टाग्राम पर निक के पिता को प्रियंका चोपड़ा ने फॉलो करना शुरू कर दिया है।

प्रियंका के बाद निक ने भी देसी गर्ल के परिवार से नज़दीकियां बढ़ाने रहे है। निक के भाई ने भी क्वांटिको स्टार की तारीफ की थी।

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद तेज़ी से वायरल हुआ। इस वीडियो में प्रियंका अमेरिका के डॉजर्स स्टेडियम में निक जोनास के साथ बेसबॉल मैच देखते हुए नज़र आईं।

इससे पहले दोनों मेमोरियल डे, मेट गाला इवेंट जैसे कई इवेंट्स में स्पॉट किये जा चुके हैं। 25 साल के निक मशहूर सॉन्ग राइटर और सिंगर है और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

Priyanka Chopra nick jonas
Advertisment