In Pics: नील नितिन मुकेश-रुक्मिणी सहाय की शाही शादी देखने के बाद हर कोई यही कहेगा OMG!

यह शादी कई मायनों में अन्य शादी से अलग थी। होटल के गेट से नील की बारात विंटेज कारों के काफिले के साथ निकली।

यह शादी कई मायनों में अन्य शादी से अलग थी। होटल के गेट से नील की बारात विंटेज कारों के काफिले के साथ निकली।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
In Pics: नील नितिन मुकेश-रुक्मिणी सहाय की शाही शादी देखने के बाद हर कोई यही कहेगा OMG!

नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय के साथ की शादी

बॉलीवुड नील नितिन मुकेश ने शुक्रवार को रुक्मिणी सहाय के साथ शादी के सात फेरे लिए। इस शाही शादी में कई फिल्मी हस्तियां शिरकत करने पहुंचीं। इसके मंडप को रजवाड़ा अंदाज में सजाया गया और चांदी का छत्र डिजाइन किया। नील के शादी समारोह में ऋषि कपूर, राजीव कपूर, स्मिता जयकर सहित कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। फेरे की रस्म के बाद देर रात भव्य पार्टी हुई, पार्टी में नितिन मुकेश के साथ ऋषि कपूर ने भी गाने गाए।

Advertisment

यह शादी कई मायनों में अन्य शादी से अलग थी। होटल के गेट से नील की बारात विंटेज कारों के काफिले के साथ निकली। नील ने अपनी शादी की सभी फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

ये भी पढ़ें: PHOTOS: मेहंदी-संगीत सेरेमनी में नील नितिन मुकेश और दुल्हन रुकमणि ने बांधा समा

आपको बता दें यह एक ऐसी शादी थी, जिसमें क्रिकेट मैच भी खेला गया। जी हां, नील और रुक्मिणी की टीमों के बीच नेट में क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें नील की टीम ने जीत दर्ज की।

शुक्रवार सुबह शादी में शामिल होने आए मेहमान वापस लौटने लगेंगे, जबकि नील और रुक्मिणी अपने परिवार सहित एक दिन और रुकेंगे। शादी के बाद 17 फरवरी को मुंबई के होटल में नील रिसेप्शन पार्टी देंगे।

ये भी पढ़ें: रोमांटिक अंदाज में शुरु हुईं नील और रुकमणि की शादी की रस्में, देखें शाही शादी से पहले जश्न की तस्वीरें

ये भी पढ़ें: शादी से पहले 'काला चश्मा' पर नील नितिन मुकेश ने जमकर किया डांस

Source : News Nation Bureau

neil nitin mukesh rukmini sahay
      
Advertisment