बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश रुक्मिणी सहाय के साथ
बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश रुक्मिणी सहाय के साथ शादी के सात फेरे लेने के बाद मुंबई लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उन दोनों का भव्य स्वागत किया गया। नील ने अपनी और पत्नी की फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
बता दें कि नील और रुक्मिणी की शादी 9 फरवरी को हुई थी, तीन दिनों तक चली इस शादी में संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्में निभाई गईं। इस शाही शादी में कई फिल्मी हस्तियां शिरकत करने पहुंचीं। इसके मंडप को रजवाड़ा अंदाज में सजाया गया और चांदी का छत्र डिजाइन किया। नील के शादी समारोह में ऋषि कपूर, राजीव कपूर, स्मिता जयकर सहित कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। फेरे की रस्म के बाद देर रात भव्य पार्टी हुई, पार्टी में नितिन मुकेश के साथ ऋषि कपूर ने भी गाने गाए।
ये भी पढ़ें: PHOTOS: मेहंदी-संगीत सेरेमनी में नील नितिन मुकेश और दुल्हन रुकमणि ने बांधा समा
मुंबई एयरपोर्ट पर इस नव विवाहित जोड़े को एक दूसरे का हाथ थामकर चलते देखा गया। नील कैजुअल लुक में दिखे जबकि रुक्मिणी लेमन येलो सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। नील और रुक्मिणी ने पिछले साल दशहरे के मौके पर सगाई की थी।
एयरपोर्ट पर नील और रुक्मिणी ने अपने फैन्स को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी भी ली।
#New_NNM: Neil and Rukmini are back in Mumbai. #NeilNitinMukesh #RukminiSahay #Bollywood #Mumbai
A photo posted by NEIL NITIN MUKESH_FAN CLUB (@neilnmukesh_fc) on Feb 11, 2017 at 10:04pm PST
A photo posted by Lahori Fashion (@lahori.fashion) on Feb 12, 2017 at 4:26am PST
Source : News Nation Bureau