/newsnation/media/post_attachments/images/2018/04/24/15-neilnitinmukesh.jpg)
नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय (इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी रुक्मिणी सहाय प्रेग्नेंट हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।
नील ने एक फोटो पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'अब हम जल्द ही तीन होने वाले हैं।'
A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on Apr 23, 2018 at 8:16am PDT
बता दें कि नील और रुक्मिणी की शादी पिछले साल 9 फरवरी को हुई थी। नील के फिल्मी करियर की बात करें तो वह जल्द ही 'साहो' में नजर आएंगे। इसमें श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें: 'वीरे दी वेडिंग' के नये पोस्टर में आपने स्मृति ईरानी को देखा क्या?
एक और बॉलीवुड एक्टर पिता बनने वाले हैं। जी हां, यहां शाहिद कपूर की बात कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी मीरा राजपूत जल्द ही दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Apr 20, 2018 at 8:25am PDT
इसके अलावा भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए इसका खुलासा किया।
A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on Apr 23, 2018 at 4:30am PDT
ये भी पढ़ें: बच्चियों से रेप के लिए मौत की सजा पर 76 % लोग सहमत: सर्वे
Source : News Nation Bureau