/newsnation/media/post_attachments/images/2018/05/03/58-jhanvi.jpg)
श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर (इंस्टाग्राम)
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को मरणोपरांत राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें 'मॉम' (2017) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जो उनके पति बोनी कपूर और बेटियों जाह्नवी-खुशी ने रिसीव किया। इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर ने अपनी मम्मी की साड़ी पहनी और उनके प्रति प्यार जाहिर किया।
श्रीदेवी के दोस्त मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस इमोशनल और अनमोल मौके पर जाह्नवी कपूर अपनी मॉम की साड़ी में...'
ये भी पढ़ें: श्रीदेवी को मिला नेशनल अवॉर्ड, पति बोनी कपूर ने कहा- बहुत मिस कर रहे
A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on May 3, 2018 at 4:14am PDT
क्रीम और पिंक कलर की साड़ी में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
दिल्ली के विज्ञान भवन में अवॉर्ड लेते वक्त तीनों भावुक हो गए। बोनी कपूर ने कहा कि आज वह श्रीदेवी को बहुत याद कर रहे हैं।
जाह्नवी कपूर जल्द ही 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में हैं।
दुबई में हुआ था श्रीदेवी का निधन
बता दें कि दुबई में भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गईं श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को निधन हो गया था। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी को पंचतत्व में विलीन किया गया था। पूरे देश ने नम आंखों से एक्ट्रेस को विदाई दी थी।
ये भी पढ़ें: 65th National Awards: 'अगर 3 घंटे नहीं दे सकते, तो मत दो अवॉर्ड'
Source : News Nation Bureau