Met Gala 2022: Natasha Poonawalla ने सब्यसाची की साड़ी संग पहना मेटल कॉर्सेट

सोशल मीडिया पर नताशा (Natasha Poonawalla) की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें उनका साड़ी के साथ स्टाइलिश लुक नजर आ रहा है. फैशन के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2022 में हॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी नताशा की चमक देखते ही बन रही थी

author-image
Akanksha Tiwari
New Update
natasa poonawala

Natasha Poonawalla ने सब्यसाची की साड़ी संग पहना मेटल कॉर्सेट( Photo Credit : फोटो- @sabyasachiofficial Instagram)

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) की पत्नी और बिजनेसवूमन नताशा पूनावाला (Natasha Poonawalla) ने मेट गाला 2022 में सब्यसाची की डिजाइनर साड़ी पहनकर लाइमलाइट लूट ली. सोशल मीडिया पर नताशा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें उनका साड़ी के साथ स्टाइलिश लुक नजर आ रहा है. फैशन के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2022 में हॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी नताशा की चमक देखते ही बन रही थी. इस खास ईवेंट के लिए नताशा ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी सलेक्ट की.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Kim Kardashian ने मेट गाला में पहनी Marilyn Monroe की ये आईकॉनिक ड्रेस

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

नताशा पूनावाला ने अपनी गोल्डन खूबसूरत साड़ी और ट्रेल को Schiaparelli के मैटालिक बस्टियर टॉप पहना था. नताशा की साड़ी सब्यसाची की गोल्ड हैंडक्राफ्ट प्रिंटेंड tulle साड़ी है. नताशा द्वारा साड़ी के साथ पहनी गई जूलरी भी सब्यसाची के कलेक्शन से ही है. नताशा के लुक तो अनीता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया है. सोशल मीडिया पर नताशा की तस्वीरें देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. बता दें कि नताशा की सोशल मीडिया पर एक एक्ट्रेस के समान ही फैन फॉलोइंग है. नताशा फैशन और फिटनेस के मामले में भी आगे हैं. नताशा के अकाउंट पर उनकी करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर संग काफी तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर पता चल रहा है कि इनमें गहरी दोस्ती है. रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वालीं नताशा पूनावाला को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं.

Natasha Poonawalla Met Gala 2022 photo Met Gala 2022 Natasha Poonawalla photo Met Gala 2022 look
      
Advertisment