सलमान खान नहीं.. अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी मौनी रॉय
अभी तक कहा जा रहा था कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय सलमान खान के साथ डेब्यू करेंगी।
मुंबई:
'नागिन' टीवी सीरियल में शिवन्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय के सलमान खान के साथ डेब्यू करने की खबर थी। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि वह अक्षय कुमार के साथ अपनी पहली फिल्म करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय की फिल्म गोल्ड में मौनी को बतौर एक्ट्रेस फाइनल कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मौनी रॉय और अक्षय कुमार इसकी शूटिंग अगस्त महीने में करने वाले हैं। इसमें अक्षय हॉकी कोच बलबीर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। बता दें कि बलबीर सिंह तीन बार ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के कोच थे।
गौरतलब है कि अभी तक कहा जा रहा था कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय सलमान खान के साथ डेब्यू करेंगी।
ये भी पढ़ें: इंतजार की घड़िया हुई खत्म, मुंबई के इवेंट में लॉन्च हुआ OnePlus 5
Tonight at 9 ❤️ @colorstv #bigboss10
A post shared by mon (@imouniroy) on Dec 17, 2016 at 10:39pm PST
मौनी ने पिछले साल रिलीज हुई 'तुम बिन 2' में कैमियो का रोल प्ले किया था। उन्होंने साल 2007 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई सीरियल्स में नजर आईं।
ये भी पढ़ें: कपिल के साथ कृष्णा का नहीं है विवाद..पढ़ें क्या है बात
वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: शादी से पहले निखारना है रूप तो ये है आसान उपाय
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र