मुंबई: भोजपुरी एक्टर मनोज आर पांडेय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिंगर ने लगाया था रेप का आरोप
मनोज ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इनमें 'लहरिया लूट ए राजा जी', 'कईसन पियवा के चरितर बा', 'बलिया के दबंगई' और 'सौगंध गंगा मईया के' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
मुंबई:
भोजपुरी एक्टर मनोज आर पांडेय को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एक्टर पर एक सिंगर ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने 15 सितंबर को चारकोप थाने में केस दर्ज कराया था।
Mumbai: Charkop Police arrests Bhojpuri actor Manoj Pandey in an alleged rape case. A woman had filed complaint on September 15 against him.
— ANI (@ANI) September 22, 2017
ये भी पढ़ें: #MovieReview: राजकुमार की एक्टिंग के हैं कायल तो जरूर देखें 'न्यूटन'
पीड़िता के मुताबिक, साल 2011 में एक एलबम की शूटिंग चल रही थी। मनोज का भाई कैमरामैन था। इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई। पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। मनोज उसके घर आने-जाने लगा और साल 2012 में शादी का आश्वासन देकर वह पीड़िता के साथ लिव इन में रहने लगा।
साल 2015 में जब पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई तो मुंबई के एक हॉस्पिटल में जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। यही नहीं, जब उसने शादी करने को लेकर एक्टर पर दबाव डाला तो उसने धोखा देकर किसी और से शादी कर ली।
बता दें कि मनोज ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इनमें 'लहरिया लूट ए राजा जी', 'कईसन पियवा के चरितर बा', 'बलिया के दबंगई' और 'सौगंध गंगा मईया के' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। वहीं यूपी की रहने वाली पीड़िता भोजपुरी सिंगर है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Irrfan Khan Death Anniversary: अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे इरफान, कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान शेयर की थी दिल की इच्छा
-
अरिजीत सिंह ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान माहिरा खान से मांगी माफी, देखें सिंगर ने क्या कहा?
-
Aamir Khan Children: आमिर की सलाह नहीं सुनते उनके बच्चे, भावुक आमिर ने शेयर किया दिल का दर्द
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!
-
Guru Gochar 2024: 1 मई को गुरु गोचर से बनेगा कुबेर योग, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी
-
Shiv Ji Ki Aarti: ऐसे करनी चाहिए भगवान शिव की आरती, हर मनोकामना होती है पूरी