/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/22/84-935614502-mukesh_6.jpg)
पुराने जमाने के मशहूर गायक मुकेश का आज 94वां जन्मदिन है। 22 जुलाई, 1923 को दिल्ली में जन्में मुकेश के दर्द भरे नगमें आज भी लोगों की जबान गुनगुनाते है। उनके गानों की मिठास कुछ ऐसी है कि लोगों का मन ही नहीं भरता है। 40 साल के लंबे करियर में लगभग 200 से अधिक फिल्मों के लिए गीत गाए। आइये उनके मशहूर गानों पर एक नजर डालते है।
1. आवारा हूं
राजकपूर औऱ नर्गिस पर फिल्माए गए फिल्म आवारा का टाइटल ट्रैक आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्ट शंकर जयकिशन थे।
2. दुनिया बनाने वाले, क्या तेरे मन में समाई
फ़िल्म तीसरी कसम के दुनिया बनाने वाले, क्या तेरे मन में समाई गाने के जिक्र के बिना मुकेश के करियर की बात ही नहीं की जा सकती है। ये मुकेश के सर्वश्रेष्ठ गीतों में से एक है।
इसे भी पढ़ें: 'मुन्ना माइकल' vs 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का': जानिए क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का हाल
3. दोस्त दोस्त ना रहा
राजेंद्र कुमार और राजकपूर की फिल्म संगम के गीत दोस्त दोस्त ना रहा आज के युवाओं में खासा पापुलर है। दोस्ती के बीच आई दरार को मुकेश ने की दर्द भरी आवाज़ दी है।
4. चांद सी महबूबा हो मेरी, कब ऐसा मैंने सोचा था
अपनी महबूबा की तारीफ में आज भी लोग ये गाना जरूर गाते है। ये गाना 1965 में आई हिमालय की गोद में फ़िल्म का है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका मनोज कुमार, माला सिन्हा और शशि कला थे।
5. इक प्यार का नगमा है.. मौजों की रब्बानी है
मनोज कुमार और जया भादुड़ी की फिल्म शोर का यहा गाना सदाबहार है। ये मुकेश के सर्वश्रेष्ठ गीतों में से एक है।
इसे भी पढ़ें: 'भाई-भतीजावाद' विवाद में कूदे अनुष्का शर्मा और इम्तियाज, जानें क्या कहा
यहीं नही किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'मेरा जूता है जापानी', 'सब कुछ सीखा हमने', ' जैसे गानों से मुकेश ने जिदंगी के हर हालात को अपनी दिलकश आवाज़ ने ज़िंदा कर दिया।
Source : News Nation Bureau