New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2016/09/25/29-270259-ms-dhoni-biopic.jpg)
महेंद्र सिंह धोनी के जिंदगी पर आधारित फिल्म 'एमएस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को धोनी के गृह राज्य झारखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म 30 सितंबर को रिलिज होने वाली है।
Advertisment
एक आधिकारी के मुताबिक इस फिल्म को झारखंड सरकार ने मनोरंजन टैक्स फ्री कर दिया। धोनी का जन्म रांची में हुआ था और आज पूरी दुनियां में उन्होंने उस जगह की पहचान बना दी है।
फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी ‘फॉक्स स्टार स्टूडियोज’ के सीईओ विजय सिंह ने बताया,'हम लोग बहुत उत्साहित हैं और झारखंड सरकार के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म का इस तरह खुले हाथों से स्वागत किया।'
Source : News Nation Bureau