/newsnation/media/post_attachments/images/2018/11/18/mahi-33.jpg)
पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ धोनी (फोटो: इंस्टाग्राम)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने मुंबई में पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में सोफी चौधरी और हार्दिक पांड्या समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। बर्थडे पार्टी की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
धोनी की वाइफ होने की वजह से साक्षी भी एक सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। ऐसे में धूमधाम से उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। साक्षी ने केक काटा और पति धोनी और बेटी जीवा को केक खिलाया।
ये भी पढ़ें: Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की उड़ी नींद, कहा- 'निंदिया काहे आवेला'
View this post on Instagram#SakshiDhoni birthday celebrations 🎉
A post shared by Sakshi Singh Dhoni FC 🍓 (@_sakshisingh_r) on
साक्षी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें धोनी ने बेटी जीवा को गोद में उठाया हुआ है। इंटरनेट पर वायरल हुई इस फोटो में तीनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।
बता दें कि धोनी की बेटी जीवा भी स्टार किड हैं। उनकी क्यूट फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं।
Source : News Nation Bureau